UP: अखिलेश ने RLD पर ली चुटकी, बोले- जो हमारे साथ रुपया बन गए थे, वो घोड़े की ढाई चाल से कहां गिरेंगे


बिजनौर के बाद मुजफ्फरनगर पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह देश का विशेष चुनाव है। सामने वो ताकत है जो संविधान के अधिकार छीन रही है। यह संविधान मंथन का चुनाव है। कहा कि 2022 के चुनाव से पहले किसान दिल्ली में जाकर बैठे। सरकार ने सड़कों पर कील लगवा दी थी। कहा कि किसान आंदोन में 1000 किसानों की जान गई। किसानों के कारण ही कानून वापस हुए।अखिलेश यादव ने कहा कि अगर ये लोग 400 सीट जीत गए तो काले कानून लागू कर देंगे। कहा कि इंडिया गठबंधन को सत्ता मिलते ही एमएसपी देंगे। ये लोग इंडिया गठबंधन को इंडी गठबंधन कहते है।उन्होंने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात कही थी, लेकिन पेपर लीक हो गए। पीएम सीएम पेपर लीक पर कुछ नहीं बोलते हैं।भाजपा के लोग पेपर लीक कर रहे है। किसान और नोजवान मिलकर भाजपा का सफाया कर देंगे। कहा कि भाजपा 400 सीटे हारेगी।




अखिलेश यादव ने कहा कि ले भारत माता की जय बोलते हैं, लेकिन फौज की नौकरी को अग्निवीर में बदल दिया। अगर भाजपा जीत गई तो खाकी की नौकरी तीन साल की हो जाएगी। कहा कि भाजपा ने 1000 करोड़ चंदा लिया। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के दूसरे देशों से पीछे जा रहे हैं। हर विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है।


Post a Comment

Previous Post Next Post