सप्ताह के पहले दिन सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल


Petrol Diesel Prices Today: वैश्विक बाजार में पिछले कई दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी का सिलसिला आज यानी सोमवार को थम गया. इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें कम हो गई. सोमवार को इंटरनेशनल मार्केट में डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम 1.37 प्रतिशत यानी 1.19 डॉलर गिरकर 85.72 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. जबकि ब्रेंट क्रूड का भाव 1.43 प्रतिशत यानी 1.30 डॉलर सस्ता होकर 89.87 डॉलर प्रति बैरल हो गया. इसी के साथ देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी कम हो गई. जबकि चारों प्रमुख महानगर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में तेल के दाम में किसी भी तरह का बदलाव नहीं हुआ है.

इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

दिल्ली से सटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आज क्रमशः 28-32 पैसे कम हुई हैं. अब यहां पेट्रोल 94.66 और डीजल 87.76 रुपये लीटर बिक रहा है. अलीगढ़ में भी आज पेट्रोल-डीजल 25-29 पैसे गिरकर क्रमशः 94.77 और 87.86 रुपये लीटर हो गया है. तमिलनाडु के वेल्लोर में पेट्रोल 41 पैसे सस्ता होकर 101.65 और डीजल 40 पैसे गिरकर 93.22 रुपये लीटर हो गया है. जबकि विरुदुनगर में तेल का भाव क्रमशः 13-15 पैसे सस्ता होकर 101.64 और 93.25 रुपये लीटर पर आ गया है. राजस्थान के धौलपुर में पेट्रोल 25 पैसे गिरकर 105.10 और डीजल 22 पैसे सस्ता होकर 90.53 रुपये लीटर बिक रहा है.


Post a Comment

Previous Post Next Post