मणिपुर के 11 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पुनर्मतदान

 Manipur Re-polling: पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में आज (सोमवार) को लोकसभा चुनाव के लिए 11 पोलिंग स्टेशनों पर पुनर्मतदान कराया जा रहा है. पुनर्मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पोलिंग बूथों पर बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान के लिए पहुंच रहे हैं. पोलिंग बूथ के बाहर और आसपास सुरक्षा बलों की तैनानी की गई है. बता दें कि मणिपुर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के दौरान 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे. लेकिन हिंसाग्रस्त मणिपुर में 11 पोलिंग बूथ पर मतदान रद्द कर दिया गया था. जहां आज यानी 22 अप्रैल को एक बार फिर से मतदान हो रहा है.

क्यों कराया जा रहा है पुनर्मतदान

बता दें कि मणिपुर पिछले साल मई से हिंसा की आग में झुलस रहा है. 19 अप्रैल को जब पहले चरण का मतदान हुआ तो मणिपुर के भीतरी संसदीय क्षेत्र के 11 बूथों पर कुछ उपद्रवियों ने गोलीबारी कर दी और ईवीएम को नष्ट कर दिया. इसके बाद चुनाव आयोग ने इन 11 बूथों पर मतदान रद्द कर दिया और 22 अप्रैल को वोटिंग कराने के फैसला लिया. इसके चलते अब यहां फिर से वोट डाले जा रहे हैं. हिंसा के चलते इन पोलिंग बूथों पर आज कड़ी सुरक्षा में वोट डाले जा रहे हैं. जिससे पहले जैसी किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो पाए.

Post a Comment

Previous Post Next Post